कब्ज के लिए , क्या करें


दोस्तों आज कल कब्ज की समस्या आम हो गयी है | और हर 10 में से 6 आदमी इस बीमारी से परेशान हैं | इसका कारण पानी कम पीना , ज्यादा और अनियमित खान पान है , इसका उपाय भी आयुर्वेद के पास है | जिसके लिए नीचे कुछ उपाय दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं |



1. कब्ज के मरीज  के पेट में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए कब्ज के मरीज को रोजाना अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। डॉक्टर भी अधिक पानी पीने की सलाह देते है। पानी खाना खाने से आधा घंटा पहले या आधा घंटा बाद में पिए।
2. कब्ज की बीमारी दूर करने के लिए रात को सोते समय गरम दूध में आंवला , बहेड़ा और हरड़ का समान मात्रा में पाउडर डाल कर पिए।
3. कब्ज में मरीज के पेट में मल जम जाता है। पेट में जमे मल को आसानी से बाहर निकालने के लिये एक छोटे गिलास गुनगुने पानी में एक 2 चम्मच निम्बू का रस डालकर पीना चाहिए।
4. दूध में त्रिफला पाउडर मिलाकर पीने से कब्ज के मरीज को आराम मिलता है।
5. रात को एक तांबे के लोटे पानी भरे, उस लोटे में एक चम्मच त्रिफला पाउडर भी डाल दे। सुबह इस पानी को छलनी से छान कर खाली पेट पिए। इस विधि का श रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या पूरी तरह ख़त्म हो जायेगी।
6. रात को सोने से पहले कब्ज  के मरीज कीको एक गिलास गुनगुना दूध जरूर पीना चाहिए।
7. इसबगोल की भूसी को सुबह शाम दही में घोलकर खाने से पुराने से पुराना कब्ज ठीक हो जाता है।
8. कब्ज अधिक होने पर अगर बुखार  के साथ दस्त हो रहे है, तो 250 ग्राम गरम दूध में 10 ग्राम अरंडी का तेल (Castor oil) मिलाकर पिए।
9. अमरुद और पपीते का सेवन कब्ज के मरीज के लिए फायदेमंद होता है।
10. कब्ज के मरीज को सेब का रस पीना चाहिए। सेब का रस आंतो की सफाई करके, आंतो की बदबू को दूर करता है।
11. कब्ज के मरीज को पत्ता गोभी का जूस पीना चाहिए, यह कब्ज में फायदेमंद है।
12. टमाटर खाना कब्ज के रोगियो के लिए फायदेमंद है। टमाटर को कच्चा सलाद में खाना चाहिए। टमाटर का सुप बना कर भी पी सकते है। टमाटर खाने से आंतों की सफाई हो जाती है।
13. अलसी के बीज (Linseed seeds) को हलकी आंच पर भूनकर उसका पाउडर बना ले। अब एक गिलास पानी में 15 ग्राम पाउडर डालकर 4 घंटे के लिए छोड़ दे, उसके बाद इस पानी को छान कर पी ले।
14. धनिये (Coriander) की चटनी खाने से भी कब्ज में आराम मिलता है।
15. कब्ज से छुटकारा पाने के लिए मरीज को कम से कम 15 से 20 दिन तक रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में बादाम का तेल मिलाकर पिए।
16. खाने के हरी पत्तेदार सब्जिया खाये। ताजे फलो को खाये, फलो का जूस निकाल कर पिए। पालक का जूस पीने से कब्ज में आराम मिलता है।
17. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 10 से 12 मुनक्का बीज निकाल कर उबाले, अब इस दूध को पिए और मुनक्का (Raisins) को चबा चबा कर खाये।
18. पके बिल्ब बेल फल का सेवन करना चाहिए, इस फल को पानी में उबाल कर मसलकर जूस निकालकर पिए।
19. आंवले का चूर्ण कब्ज के रोग को जड़ से मिटा देता है।
20. रात को सोने से पहले दूध में अंजीर (Fig) उबाल कर पिए। अंजीर (Fig) में अधिक मात्रा में फायबर श पाया जाता है।
21. कब्ज के रोगियो को आम का रस पीना चाहिए, आम का रस पीने के बाद दूध पीना भी अच्छा होता है।
22. लहसुन पाचन शक्ति को बढ़ाता है, इसलिए सब्जी बनाते समय सब्जी में लहसुन का उपयोग करना चाहिए।
23. गुलकंद के साथ दुध पीने से कब्ज की समस्या दूर जाती है।
24. 10 से 15 दिन तक ताजे संतरे का जूस निकाल कर खाली पेट पिए। जूस में बर्फ, नमक या अन्य किसी प्रकार का मसाला ना मिलाये।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट